कहानी हरे भरे जंगल की | Kahani Hare Bhare Jangal Ki - Kahani Sab Ki

कहानी हरे भरे जंगल की | कहानी
HINDI KAHANI


एक समय की बात है। किसी जंगल मे बहुत सारे तरह तरह के पेड़ पौधे थे, जो बहुत कीमती और अनमोल थे। उसमे से कुछ पौधे ऐसे भी थे जिसका उपयोग कर तरह तरह की दवाइयाँ बनाई जा सकती थी। इतना ही नही जंगल का काफी बड़ा और घना होने के कारण इसमे कई तरह के जानवर और पंक्षी भी रहा करते थे। और ओ सब बहुत खुश रहा करते थे। जंगल देखने मे बहुत ही सुंदर लगता था। इसलिए लोग दूर दूर से इसे देखने के लिए आया करते थे। लोगो को ये जंगल इतना पसंद आता की ओ यहाँ से जाना नहीं चाहते थे। इस जंगल की ताजगी भरी हवा और इसकी हरियाली हर किसी को अपनी ओर खीच लेती थी। ये इतना मनमोहक दिखता की लोग इसकी तस्वीर खिचते नही थकते थे। 

कहानी हरे भरे जंगल की | प्रेरक कहानी | हिंदी कहानियाँ
HINDI STORY


मेरे ख्याल से आप भी ऐसा ही करते होंगे क्योंकि इंसान को जो चीज अच्छी लगती है ओ उसे दुबारा देखना चाहता है। मै भी ऐसा ही करता हूँ। मै जहाँ भी खुमने जाता हूँ वहाँ की तस्वीर खिच लाता हूँ। ठीक वैसे ही लोग इस जंगल की भी तस्वीर खिच कर अपने साथ ले जाते थे। पर कहते हैं ना की अच्छा समय और अच्छी चीज जादा दिन तक नही रहती है। दिन बितते गए और देखते ही देखते जंगल छोटा होता गया और इसकी हरियाली भी गायब होती गयी जिससे जंगल मे रहने वाले सभी जीव जंतु इधर से उधर भागने लगे। कुछ दिन बाद इस जंगल की हरियाली पूरी तरह खत्म हो गयी। अब  ना यहाँ पहले जैसा कोई नजारा रहा और ना अब यहाँ कोई लोग घूमने आते हैं। क्योंकि अगर लोग यहाँ घूमने भी आते तो क्या देखते अब तो यहाँ पहले जैसा कुछ रहा ही नहीं। ना तो जंगल की ताजगी हवा रही और ना पंक्षियों की ओ चहचहाट जो दिल को छु जाती थी। अब यहाँ कुछ रह गयी तो ओ है, बहुत सारे लोग और ऊँची ऊँची इमारते। ये बढ़ती आबादी मे ना तो कोई जंगल बच रहा है ना कुछ और। लोग अपनी जरूरतो को पुरा करने मे इस तरह से लीन हैं की उन्हे आने वाले कल का कोई ज्ञान नहीं हो रहा है।

0 टिप्पणियाँ